एजुकेशन

JSSC JILCCE Recruitment 2026: 326 पदों के लिए आवेदन फिर शुरू, देश के किसी भी राज्य से 12वीं पास करें आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से शुरू कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Image

JSSC JILCCE Recruitment 2026

Jharkhand Inter Level Bharti 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह खबर पूरी पढ़ें। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका फिर से खोल दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में कुल 326 खाली पद भरे जाएंगे। इस भर्ती की खासियत यह है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का झारखंड का निवासी होना जरूरी नहीं है। देश के किसी भी राज्य से 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। JILCCE-2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 है जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है।

अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती रह जाती है, तो परेशानी की बात नहीं है क्योंकि आवेदन में संशोधन 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले अपनी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेने की सलाह दी जाती है।

किन पदों पर मिलेगा मौका?

JSSC की इस भर्ती के तहत अलग-अलग सरकारी विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा पद के हिसाब से कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी और दूसरी तकनीकी योग्यता भी मांगी गई है।

क्लर्क पद के लिए हिंदी टाइपिंग की जानकारी जरूरी है और उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर पद के लिए हिंदी स्टेनोग्राफी का ज्ञान जरूरी रखा गया है।

रही बात उम्र की तो इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है। सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। BC-I और BC-II वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम 37 वर्ष तक की उम्र में आवेदन करने की छूट दी गई है। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार 38 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article