Which Course Is Best For Yoga Teacher: भारत में योग का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। कालांतर में ऋषि मुनियों द्वारा योग का निर्वाह किया जाता रहा है। इतना ही नहीं महर्षि पतंजलि ने भी योग पर किताब लिखी है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर विचार व क्रिया, संयम और पूर्णता एवं मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। आज यानी 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा योग दिवस की घोषणा के बाद देशभर में योग को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। अब योग केवल स्वास्थ्य सुधारने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक शानदार करियर विकल्प के रूप में भी उभर रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, कॉर्पोरेट कंपनियों, फिटनेस सेंटरों और वेलनेस इंडस्ट्री में योग शिक्षकों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी योग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत का यह एक्सप्लेनर आपके लिए बेहद काम का रहने वाला है। यहां हम आपके लिए योग के क्षेत्र में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स लेकर आए हैं। इस कोर्स को करने के बाद न केवल आपका करियर सेट हो जाएगा बल्कि आप लाखों की सैलरी वाली नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखें योग में करियर बनाने के लिए कौन सा कोर्स बेस्ट।
बैचलर ऑफ साइंस इन योग
बैचलर ऑफ साइंस इन योग (B.Sc. Yoga)
यदि आप योग में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो बैचलर ऑफ योगा (B.Sc.Yoga) कर सकतेल हैं। इन दिनों योग में स्नातक डिग्री तेजी से लोकप्रिय हो रही है। तीन वर्षीय इस कोर्स में योग विज्ञान, आयुर्वेद, मनोविज्ञान और स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे विषय शामिल होते हैं। डिग्री पूरी करने के बाद छात्र योग शिक्षक, फिटनेस विशेषज्ञ, वेलनेस कोऑर्डिनेटर या हेल्थ कंसल्टेंट के रूप में करियर बना सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बड़े बकल वाले बेल्ट, भारी ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और क्या-क्या बैन
मास्टर ऑफ आर्ट्स इन योग (M.A./M.Sc. Yoga)
अगर आप ग्रेजुएशन के बाद योग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो M.A./M.Sc. Yoga) कोर्स कर सकते हैं। इसमें योग अनुसंधान, उन्नत योग चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली प्रबंधन पर गहन अध्ययन कराया जाता है। मास्टर डिग्री के बाद विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और बड़े वेलनेस संगठनों में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इसमें छात्रों को योग दर्शन और इतिहास पतंजलि योगसूत्र, योग एवं मानसिक स्वास्थ्य, योग चिकित्सा (Yoga Therapy), मानव शरीर रचना विज्ञान (Anatomy), शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology), ध्यान और प्राणायाम, अनुसंधान पद्धति (Research Methodology) और जीवनशैली प्रबंधन और तनाव नियंत्रण विषय पढ़ाए जाते हैं।
इस कोर्स के बाद आप योग शिक्षक, योग थेरेपिस्ट, वेलनेस कंसल्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, कॉलेज या विश्वविद्यालय में योग व्याख्याता या कॉर्पोरेट वेलनेस एक्सपर्ट के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं।
Best Course For Yoga
योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (YTTC)
यदि आप भी योग टीचर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (Yoga Teacher Training Course - YTTC) काफी बेहतर रहने वाला है। यह एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पेशेवर योग प्रशिक्षक तैयार करना होता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है जो योग सिखाने को अपना करियर बनाना चाहते हैं। कहा जाता है कि योग शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सबसे लोकप्रिय कोर्स माना जाता है। कई संस्थान 200 घंटे, 300 घंटे और 500 घंटे के अंतर्राष्ट्रीय मानकों वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हैं। इस कोर्स के बाद प्रशिक्षक भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग सिखाने के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
सर्टिफिकेट कोर्स इन योग
यदि आपके पास समय कम है और आप योग के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं तो आप सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसकी अवधि आमतौर पर तीन से छह महीने होती है।यह कोर्स पूरा करने के बाद व्यक्ति योग प्रशिक्षक के रूप में छोटे संस्थानों, फिटनेस सेंटरों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम शुरू कर सकता है।
योगा में बीए/बीएससी के लिए फीस कितनी है
बता दें कि भारत के सरकारी कॉलेजों में योग में बीए की फीस 10000 से लेकर 35 हजार रुपये होती है। वहीं योग में बीएससी की फीस 20000 से लेकर 100000 रुपये होती है। जबकि एसएससी की फीस 15,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये होती है।
