Rajasthan LDC Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान एलडीसी ग्रेड-II परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने इन रिजल्ट को जारी करने की एक संभावित तारीख बता दी है। उन्होंने twit कर बताया कि 'LDC exam रिजल्ट 27 या 28 सितंबर को निकालने का प्रयास होगा।' एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें, यह फिक्स तारीख नहीं है, लेकिन पूरी संभावना है कि सितंबर माह के अंत तक इन रिजल्ट्स की घोषणा कर दी जाए।
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने 24 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। चूंकि आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है यही कारण है कि लोग इंटरनेट पर सवाल पूछ रहे हैं कि Rajasthan LDC Result 2026 Kab Tak Aayega
RSSB अध्यक्ष आलोक राज द्वारा बताई गई तारीख उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर बनकर आई है। अगर तय प्रक्रिया समय पर पूरी होती है, तो उम्मीदवारों को सितंबर के आखिरी सप्ताह में परिणाम देखने को मिल सकता है।
Rajasthan LDC Grade-II के साथ Junior Assistant परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होना है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10,644 पद भरे जाने हैं।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया में टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया शामिल है। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सिर्फ अपना स्कोर या चयन स्थिति देखकर संतुष्ट नहीं होना है बल्कि अगले चरण की परीक्षा के लिए भरपूर कोशिश करनी है।
Rajasthan LDC Result 2026 कैसे चेक करेंगे?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे Rajasthan LDC Result 2026 Official Website के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले RSSB की वेबसाइट पर जाएंगे। होमपेज पर Candidate Corner या Result सेक्शन खोलेंगे।
इसके बाद Rajasthan LDC Recruitment Result 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करेंगे। रिजल्ट अगर PDF के रूप में जारी किया जाता है, तो PDF को डाउनलोड या ओपन करें। PDF खुलने के बाद कीबोर्ड से Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
