उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मेन परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इन आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए गए लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान आयोग की आंसर की से कर सकते हैं।
UPSSSC ने फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मेन परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया था। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। यह लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के आयुर्वेद निदेशालय के तहत फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) के 1,002 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
क्यों जरूरी है प्रोविजनल आंसर की
उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे वे परीक्षा में दिए गए अपने जवाबों को आयोग के सही उत्तरों से मिलाकर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि, इससे प्राप्त अंक केवल संभावित स्कोर होंगे। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया जाएगा।
कब तक देख सकेंगे आंसर की
यह प्रोविजनल आंसर की 28 सितंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि समय रहते इसे चेक करके डाउनलोड कर लें।
ऐसे चेक करें आंसर की
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर View ALL News & Alerts के नीचे देखें।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें — '22/09/2026 .
- विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/01 की दिनांक 20-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें ।'
- अगर आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो होमपेज पर View ALL News & Alerts के नीचे देखें।
- इस लिंक पर क्लिक करें — '22/09/2026 .
- विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/01 की सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी पर (यदि कोई आपत्ति हो) आपत्ति दर्ज करने हेतु यहां क्लिक करें ।'
