एजुकेशन

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए लिंक एक्टिव! यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, दस्तावेज व फीस से लेकर संपूर्ण जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 02:14 PM IST

NEET UG Counselling 2023, mcc.nic.in: नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 20 जुलाई 2023 को दोपहर 1 से बजे से शुरू हो चुकी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, दस्तावेज और फीस से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

NEET UG Counselling 2023 Registration: नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Counselling) खबर है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी आज यानी 20 जुलाई 2023 से नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर (NEET UG Counselling Registration) दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर (NEET UG Counselling 2023 Date) सकते हैं। बता दें मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी इस बार अखिल भारतीय कोटा के 15 प्रतिशत सीटों के लिए 11 लाख छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन करने जा रहा है।

यहां छात्र 25 जुलाई 2023 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही 22जुलाई से 26 जुलाई तक यहां चॉइस फिलिंग व लॉकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस व दस्तावेजों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NEET UG Counselling: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

पंजीकरण की तिथि 20 जुलाई - 25 जुलाई 2023
चॉइस फिलिंग या लॉकिंग 22 जुलाई से 26 जुलाई 2023
सीटों का आवंटन 27 से 28 जुलाई 2023
दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2023
राउंड 1 का रिजल्ट29 जुलाई 2023

NEET UG Registration: यहां करें रजिस्ट्रेशन

  1. mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NEET UG 2023 Counselling लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  7. भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

NEET UG Counselling 2023: ये दस्तावेज अनिवार्य

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोर कार्ड
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (कम से कम आठ)

ध्यान रहे आपको ये सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना होगा। बिना इन दस्तावेजों के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां आप रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग व पेमेंट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article