NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 अगस्त 2026 को नीट यूजी 2026 राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर (NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result) दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के इंस्टिट्यूट और कोर्स को चुनकर लॉक किया था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना सीट अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं। काउंसलिंग के पहले राउंड में कुल 29,945 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें अलॉट की गई हैं।
बता दें राउंड 1 के अलॉटमेंट में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस और एम्प्लॉईज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) इंस्टीट्यूशंस की सीटें शामिल हैं। यह अलॉटमेंट उम्मीदवारों की नीट यूजी 2026 ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी, काउंसलिंग के दौरान दी गई पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है।
NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result: ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Round 1 Counsellin Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यहं अलॉटेड कॉलेज, कोर्स और सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
- अब अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।
NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result: इस बात का ध्यान रखें
यहां जो उम्मीदवार अपनी अलॉट की गई सीट से संतुष्ट हैं, वो एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स में जाने का मौका चाहते हैं, वे काउंसलिंग के नियमों के तहत अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी बदलाव के बारे में भी अभ्यर्थियों को बतय है। ऐसे उम्मीदवारों को सिर्फ अपग्रेड पाने के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग करने की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आापको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
