एजुकेशन

NEET SS 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जरूरी तारीखें यहां से करें नोट

NEET SS 2026 Counselling Begins: एमसीसी ने एनईईटी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लेख से पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा में कटऑफ से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, वे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के लिए इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Image

NEET SS 2026 Counselling

NEET SS 2026 Counselling Begins: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 10 मार्च को NEET SS 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लेख से पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा में कटऑफ से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, वे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के लिए इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज 10 मार्च 2026 से शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

पंजीकरण के बाद क्या?

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार MCC पोर्टल पर अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवारों के

NEET SS Score और भरी गई चॉइस के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के अंदर संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कितनी बार कर सकेंगे काउंसलिंग के लिए आवेदन

MCC ने नोटिस में साफ किया है कि कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक बार ही काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकता है। यदि कोई कैंडिडेट एक से अधिक आवेदन फॉर्म जमा करता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है और उसे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

NEET SS 2026 Counselling Imp Date

आवेदन फॉर्म जारी 10 मार्च 2026
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026
चॉइस भरने की तारीख 11 से 16 मार्च 2026
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 17 मार्च 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट मार्च 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग 19 से 25 मार्च 2026
NEET SS 2026 Counselling Round 2 Imp Date
राउंड 2 आवेदन फॉर्म28 मार्च 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख3 अप्रैल 2026
चॉइस भरने की तारीख29 मार्च से 4 अप्रैल 2026
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 5 से 6 अप्रैल 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट7 अप्रैल 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग8 से 16 अप्रैल 2026

NEET SS 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Super Speciality टैब पर क्लिक करें।
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, अभिभावक का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, स्कोर, जन्मतिथि, कैटेगरी और नागरिकता से जुड़ी जानकारी तैयार रखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article