एजुकेशन

NEET Re-Exam 2026: कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने की तैयारियों की समीक्षा, गड़बड़ी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

NEET Re-Exam 2026: नीट पेपर लीक के बाद एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही री-एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टी. वी. सोमनाथन एनटीए के DG के साथ बैठक की।

Image

NEET Re-Exam 2026 (Photo- AI)

NEET Re-Exam 2026: नीट पेपर लीक मामले के बाद दोबारा आयोजित की जा रही है नीट (Re-NEET) एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इसी सिलसिले में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल (DG) के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जून 2026 को होने वाली RE-NEET परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था। सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि इस बार परीक्षा बिना किसी बाधा और पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ संपन्न हो। उनका मुख्य उद्देश्य परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से करवाना है।

सुचारू और सुरक्षित परीक्षा पर जोर

एनटीए के डीजी के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने साफ किया कि परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू तरीके से आयोजित करना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने एनटीए और अन्य सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। NEET RE-Exam देश के हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए तैयारियों में किसी भी तरह की ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है।

कैबिनेट सेक्रेटरी की गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी

नीट यूजी परीक्षा को सुरक्षित बनाए रहने के लिए सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है। बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी ने बताया कि न केवल केंद्र सरकार, बल्कि सभी राज्यों की सरकारें और जिला प्रशासन नीट परीक्षा को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए एक साथ मिलकर दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कड़े और सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति या तत्व दोबारा आयोजित की जा रही NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र या डेटा से छेड़छाड़ करने या परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कानून की सबसे सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

राज्यों के चीफ सेक्रेटरीज के साथ भी की रिव्यू मीटिंग

NEET दोबारा परीक्षा की तैयारियों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर जारी है। बता दें कि1 जून 2026 को पहली समीक्षा हुई थी, जिसमें श्री सोमनाथन ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संबंधित सुरक्षा व परीक्षा एजेंसियों के सेक्रेटरीज के साथ व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया था। उसके बाद 4 जून 2026 को तैयारियों की प्रगति को और पुख्ता करने के लिए सभी राज्य सरकारों के चीफ सेक्रेटरीज के साथ एक बड़ी बैठक की। लगातार हो रही इन बैठकों का एकमात्र मकसद केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर प्रशासनिक तालमेल को इस कदर मजबूत करना है कि परीक्षा विश्वसनीयता पर दोबारा सवाल न उठे और इसे सही तरीके से संपन्न कराई जाए ताकि छात्रों का भविष्य दांव पर न लगे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मानसिक तनाव न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article