एजुकेशन

International Yoga Day 2026: क्यों 21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानें क्या है इस साल की थीम

International Yoga Day 2026: वर्तमान समय में भागदौड़ से भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए योग सबसे अच्छा है। योग के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। आइए इसकी थीम जानें।

Image

International Yoga Day 2026 (Photo- AI)

International Yoga Day 2026: भागदौड़ से भरी आज की दुनिया में मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इस दुनिया में 'योग' एक ऐसी संजीवनी है जो न केवल हमारे तन को बल्कि हमारे मन दोनों को स्वस्थ रख सकता है। योग के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश देता है। स्कूलों, कॉलेजों समेत विभिन्न सरकारी विभागों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है, ताकि हर व्यक्ति को इसमें शामिल किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्या है और कब मनाया जाता है?

हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। 21 जून का दिन चुनने के पीछे एक खास वैज्ञानिक और भौगोलिक वजह है। बता दें कि इस दिन उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में साल का सबसे लंबा दिन होता है और इसे 'ग्रीष्म संक्रांति' कहा जाता है। न केवल भारतीय संस्कृति के बल्कि योग विज्ञान के नजरिए से भी यह बेहद सकारात्मक और ऊर्जा से भरा हुआ दिन माना जाता है। यही वजह है कि योग के वैश्विक उत्सव के लिए इसी तारीख को चुनाव किया गया है।

कैसे हुई थी योग दिवस की शुरुआत?

योग दिवस की शुरुआत का पूरा श्रेय हमारे देश भारत को जाता है। बता दें कि साल 2014 में 27 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान दुनिया के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को वैश्विक स्तर पर भारी समर्थन मिला और यहीं से योग दिवस की शुरुआत हुई। हैरान करने वाली बात इसमें यह थी कि संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि किसी देश द्वारा रखे प्रस्ताव को महज 90 दिनों के भीतर, 177 देशों के रिकॉर्ड समर्थन के साथ स्वीकार किया गया। इसके बाद पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया और तब से आज तक मनाया जा रहा है। इस साल 12

योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में योग के फायदों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है। योग सिर्फ शारीरिक कसरत या कड़ा व्यायाम नहीं है बल्कि यह सांसों के नियंत्रण, ध्यान और अनुशासन के जरिए मन को शांत करने का एक प्राचीन विज्ञान भी है। आज के समय में जब लोग तनाव, एंग्जायटी, डायबिटीज जैसी विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं, तब योग एक ढाल की तरह काम कर रहा है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बिना किसी खर्च के सिर्फ कुछ मिनट का नियमित योग हमें एक लंबा और निरोगी जीवन दे सकता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम? (International Yoga Day 2026 Theme)

हर साल योग दिवस को एक विशेष 'थीम' के साथ मनाया जाता है। उसी प्रकार इस साल भी इसे एक विशेष थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल यानी 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) तय की गई है। इस साल की थीम उम्र के हर पड़ाव में शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव बने रहने के लिए योग के महत्व पर जोर देती है
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article