SWAYAM 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आयोजित होने वाली स्वयं (SWAYAM) ऑनलाइन कोर्सेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने स्वयं के ऑनलाइन कोर्सेज की पढ़ाई पूरी की है और अब परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह सभी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड आसान स्टेप को फॉलो कर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
ऐसे डाउनलोड करें SWAYAM 2026 Admit Card?
स्टेप 1 - परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Candidate Activity' सेक्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - इसके बाद, नए खुले पेज पर आपको 'Admit Card for SWAYAM (January 2026 Semester) Exam' से जुड़े एक लिंक नजर आएगा।
स्टेप 4 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 5 - नए खुले पेज पर उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 6 - सभी डिटेल्स सही-सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 8 - भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET Re-Exam 2026: कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने की तैयारियों की समीक्षा, गड़बड़ी करने वालों को दी सख्त चेतावनी
17 से 21 जून के बीच आयोजित होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, SWAYAM ऑनलाइन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 17 जून से 21 जून 2026 के बीच किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा कुल 900 अलग-अलग कोर्सेज के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ISC Revaluation Result 2026: CISCE ने 12वीं का रिवैल्यूएशन रिजल्ट किया जारी, यहां चेक करें रिवाइज्ड मार्क्स
