एजुकेशन

NEET PG Counselling Result 2022: पहले राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी, इस‌ डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:55 AM IST

NEET PG Counselling Provisional Result 2022 Round 1 Declared: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट पीजी के पहले दौर की काउंसलिंग का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आज यानी 27 सितंबर को जारी कर दिया है। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

Image

नीट पीजी काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीट पीजी की पहले दौर की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी
  • mcc.nic.in पर चेक करें नतीजे
  • 21 मई को हुई थी परीक्षा

NEET PG Counselling Round 1 Provisional Result 2022 Declared: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG ) 2022 के पहले राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह‌ अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमसीसी द्वारा नीट‌ पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 सितंबर 2022 को बंद कर दी गई थी। ‌हालांकि, अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक चॉइस फिलिंग का मौका दिया गया था। बता दें कि नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से देश के सरकारी मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी / एमएस /डिप्लोमा और एमडीएस) कोर्सेज में छात्रों को दाखिला दिया जाता है। इस साल यह परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 1 जून को घोषित किया गया।

नीट पीजी चार राउंड में आयोजित की जाएगी। पहले राउंड के रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 के बीच अपने संबंधित संस्थानों में पहुंचना होगा। वहीं, दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद मोप अप राउंड और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी के तहत कॉलेज अलॉट होंगे।

How to download NEET PG Round 1 Counselling Result 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे पीजी मेडिकल काउंसलिंग के टैब पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां 'Provisional Result for Round 1 MD MS PG 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। आप‌ इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं। ‌

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ‌यदि नीट पीजी ‌राउंड 1 काउंसलिंग रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो इसकी सूचना 28 सितंबर को सुबह 11 बजे तक mccresultsquery@gmail.com पर ईमेल के जरिए देनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि फाइनल रिजल्ट जारी होने और एमसीसी की वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज / संस्थान से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article