एजुकेशन

NEET PG Result 2025: किस दिन जारी होगा नीट पीजी रिजल्ट 2025, nbe.edu.in पर एक्टिव होगा लिंक

NEET PG Result 2025: NBEMS द्वारा नीट पीजी 2025 का रिजल्ट 3 सितंबर, 2025 को अपने आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने की जरूरत होगी।

Image

NEET PG Result 2025 Date and Time (Photo: Pixabay)

NEET PG Result 2025: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पीजी 2025 की परीक्षा खत्म हो गई है और उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार रहे हैं। इस साल नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में 2 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। बता दें, नीट पीजी 2025 का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाता है।

जानकारी के अनुसार NBEMS द्वारा नीट पीजी 2025 का रिजल्ट 3 सितंबर, 2025 को अपने आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने की जरूरत होगी।

NEET PG Result 2025: नीट पीजी रिजल्ट कैसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद नीट पीजी 2025 रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • जानकारियां भरने के बाद आपका रिजल्ट पीजीएफ मोड में स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि NEET PG 2025 परीक्षा देशभर के मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के द्वारा विभिन्न सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में MD, MS, PG Diploma और DNB जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। नीट पीजी 2025 परीक्षा वहीं उम्मीदवार दे सकते हैं जिनके पास किसी भी मान्य प्राप्त मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हो।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article