एजुकेशन

NEET PG Counselling 2024: राउंड 1 काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, mcc.nic.in से करें अप्लाई

NEET PG Counselling 2024 Round 1 Registration Begins: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि NEET PG Round 1 Counselling Registration mcc.nic.in पर शुरू हो गया है।

Image

नीट पीजी काउंसलिंग 2024

NEET PG Counselling 2024 Round 1 Registration Begins: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि NEET PG Round 1 Counselling Registration mcc.nic.in पर शुरू हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा में कट ऑफ के बराबर या उससे अंक पाए हैं, वे इस वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह एक महत्वपूर्ण स्टेप है, क्योंकि उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में उनके द्वारा भरी गई वरीयता के आधार पर कॉलेज मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।

हालांकि MCC ने अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही जारी किया जाएगा। नोटिस में बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव है, उम्मीदवार समय न गवाएं। जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

MCC NEET PG 2024 Counselling: राउंड 1 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • MCC NEET Official Website mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, पेज के टॉप बार पर PG Tab देखें।
  • रीडायरेक्ट किए गए पेज पर, नए पंजीकरण 2024 पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें, और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • विवरणों की जांच करें और फॉर्म जमा करें।

आधिकारिक पेज पर लिखा है, "The Registration for Round 1 of MDS counseling 2024 has been started.

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NBE ने 5 सितंबर, 2024 को 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए NEET PG 2024 मेरिट सूची जारी की थी। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। NEET PG 2024 का परिणाम 23 अगस्त, 2024 को घोषित किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article