एजुकेशन

NEET MDS Exam 2024: बिग अपडेट! अब नहीं स्थगित होगी नीट एमडीएस की परीक्षा, आज इस समय जारी होगा एडमिट कार्ड

NEET MDS Exam 2024, NEET MDS Exam Date 2024: नीट एमडीएस की परीक्षा को लेकर अहम सूचना है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की परीक्षा को स्थगित करने से इंकार कर दिया है। अब परीक्षा 18 मार्च को ही आयोजित की जाएगी।

Image

NEET MDS Exam 2024: अब नहीं स्थगित होगी नीट एमडीएस की परीक्षा

NEET MDS Exam 2024, NEET MDS Exam Date 2024: नीट एमडीएस की परीक्षा को लेकर बिग (NEET MDS Exam) अपडेट है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) की परीक्षा तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति समाप्त हो (NEET MDS Exam Date) गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा की स्थगित किए जाने वाली सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर सुनवाई के दौरान परीक्षा की तारीख में बदलाव से इंकार कर दिया है। हालांकि इंटर्नशिप के लिए कटऑफ लिस्ट 31 मार्च के बजाए 30 जून को जारी की जाएगी।

NEET MDS Exam: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट एमडीएस की परीक्षा स्थगित करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं अब कोर्ट ने परीक्षा की तारीख में बदलाव करने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस परीक्षा के लिए करीब 28 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

NEET MDS Exam Date 2024: कब होगी परीक्षा

नीट एमडीएस की परीक्षा अपने निर्धारित समयानुसार 18 मार्च को ही आयोजित की जाएगी। वहीं शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 15 मार्च को ही जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET MDS Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET MDS Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

NEET MDS Exam Pattern: कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा

नीट एमडीएस की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजति की जाएगी। परीक्षा को दो भागों सेक्शन ए और सेक्शन बी में निर्धारित है। सेक्शन ए में अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि सेक्शन बी में कुल 140 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। ऐसे में प्रश्न का उत्तर पता होने पर ही इसका जवाब दें।

NEET MDS Result: कब जारी होगा रिजल्ट

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के शड्यूल के मुताबिक नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट एक माह के भीतर 18 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। वहीं परीक्षा से एक से दो दिन के भीतर प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article