एजुकेशन

NEET Answer Key 2024: एनईईटी परीक्षा की आंसर की जारी को लेकर क्या है अपडेट, Exams.nta.ac.in से करें चे​क

NEET Answer Key 2024 PDF: एनईईटी परीक्षा की आंसर की जारी को लेकर क्या चल रहा है अपडेट, कौन व कब तक करेगा जारी? किस साइट से कर सकेंगे चेक, जानें सब कुछ। NEET 2024 परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी, अब जल्द ही आंसर की जारी की जाएगी।

Image

एनईईटी नीट परीक्षा की आंसर 2024

NEET Answer Key 2024 PDF Download: एनईईटी परीक्षा जिसे नीट परीक्षा नाम से भी जाना जाता है, जल्द ही इस परीक्षा की आंसर की जारी होने वाली है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा NEET Answer Key 2024 जारी की जाएगी। एक बार NEET Answer Key 2024 PDF आने के बाद आप इसे NTA Official Website Exams.nta.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अभी तक कोई सटीक तारीख नहीं दी है। जानें एनईईटी परीक्षा की आंसर की (NEET Answer Key 2024 Download) जारी को लेकर क्या चल रहा है अपडेट, कौन व कब तक करेगा जारी व किस साइट से कर सकेंगे चेक

नीट परीक्षा 2024 तिथि, NEET Exam 2024 Date

NEET 2024 परीक्षा 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत और विदेशों के 571 शहरों में 4,750 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा 2024 का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया गया था।

नीट परीक्षा 2024 में कितने छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, NEET Exam 2024 Registration

लगभग 25 लाख छात्रो ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, इन आवेदकों में से 22 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। नीट परीक्षा 2024 कुल 720 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।

नीट परीक्षा 2024 किस वेबसाइट से देखें? NEET Answer Key 2024 Website

आप इन दो वेबसाइट की मदद से नीट आंसर की देख सकते हैं:-

NEET Answer Key 2024 Website neet.nta.nic.in
NEET Answer Key 2024 Link Exams.nta.ac.in

नीट परीक्षा 2024 आंसर की कब आएगी? NEET Answer Key 2024 Release Date

नीट परीक्षा 2024 आंसर की जारी किए जाने की सटीक तिथि की जानकारी नहीं आई है, लेकिन इन्हें जल्द ही किया जा सकता है। एक बार NEET Answer Key 2024 Release होने के बाद neet.nta.nic.in पर से NEET Answer Key 2024 PDF Download किया जा सकेगा।

नीट आंसर की में देरी का संभावित कारण? NEET Exam 2024 Paper Leak

NEET Exam 2024 Leak News की खबरें इंटरनेट पर मौजूद हैं, जब तक एनटीए अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं करते तब तक हम भी कुछ नहीं कह सकते हैं, फिलहाल इस पर जांच जारी है, और NEET Exam 2024 Paper Leak जैसी खबरों की वजह से ही नीट परीक्षा की आंसर की में देरी हो रही है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article