एजुकेशन

NCERT Non-Teaching Recruitment 2026: ग्रुप ए, बी, सी की एग्जाम डेट जारी, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

NCERT Non-Teaching Recruitment 2026: एनसीईआरटी ने नॉन टीचिंग ग्रुप ए, बी और सी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in से अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NCERT ग्रुप ए, बी, सी की एग्जाम डेट जारी (फोटो - कैनवा)

NCERT Non-Teaching Recruitment 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एनसीईआरटी नॉन टीचिंग (ग्रुप ए, बी, सी) पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एनसीईआरटी ने परीक्षा को लेकर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी ने 22 पदों पर 173 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं।

कब होगी NCERT Group A B C की परीक्षा?

जारी शेड्यूल के अनुसार, NCERT नॉन टीचिंग ग्रुप ए, बी और सी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 27 मई को किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे।

क्या है पूरा परीक्षा शेड्यूल

CBT की तिथिपद का नाम
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (रसायन विज्ञान)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस)
24 मार्च, 2026तकनीशियन ग्रेड - I
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (भौतिक विज्ञान)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (प्राणी विज्ञान)
24 मार्च, 2026स्टोरकीपर ग्रेड - II
24 मार्च, 2026कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - III
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (कृषि)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (जीव विज्ञान)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (भूगोल)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (गणित)
24 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (मनोविज्ञान)
24 मार्च, 2026जूनियर हिंदी अनुवादक
25 मार्च, 2026स्टोरकीपर ग्रेड - I
25 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (गृह विज्ञान)
25 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (भाषा - अंग्रेजी)
25 मार्च, 2026टीवी प्रोड्यूसर ग्रेड - III
25 मार्च, 2026लैब असिस्टेंट (विज्ञान)
25 मार्च, 2026सीनियर प्रूफ रीडर (अंग्रेजी)
27 मार्च, 2026सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट
27 मार्च, 2026ऑडियो रेडियो प्रोड्यूसर ग्रेड - III
27 मार्च, 2026सीनियर लाइब्रेरी अटेंडेंट

कैसे करें NCERT Group A B C एग्जाम शेड्यूल?

1. NCERT Group A B C परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार www.ncert.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर रिक्तियों वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां दिए गए नॉन-टीचिंग के सेक्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद NCERT नॉन-टीचिंग प्रत्यक्ष कोटा भर्ती 2025 के लिए दी गई सीबीटी परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

5. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में परीक्षा शेड्यूल आ जाएगा।

6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसके अनुसार, परीक्षा की तैयारी करें।

उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा से पहले उनके एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर वह परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इस बीच भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article