दी गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब राष्ट्र शिक्षण के पेशे का सम्मान करता है और छात्रों के भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों की सेवाओं और प्रयासों को मान्यता देता है। एक शिक्षक केवल वह व्यक्ति नहीं है जो परीक्षाओं को पास करने के लिए विषयों का ज्ञान देता है, जबकि एक शिक्षक एक गुरु और मार्गदर्शक भी होता है जो अपने छात्र को सही रास्ता दिखाता है।
पीएम मोदी से बातचीत
पीएम मोदी ने सोमवार को इन शिक्षकों से बातचीत के दौरान यूथ ब्रेन को आकार देने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। वहीं, शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति और एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की भी जयंती होती है। उन्होंने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रुप में देश को दिए थे। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया और 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
