एजुकेशन

Namo Bharat Recruitment 2026: नमो भारत मेट्रो में नौकरी का मौका, जानें किस तारीख से पहले करें आवेदन

Namo Bharat Metro Vacancy 2026: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े 67 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

नमो भारत मेट्रो में नौकरी का मौका (Image - ChatGPT)

Namo Bharat Metro Vacancy 2026: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े 67 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी Namo Bharat प्रोजेक्ट से जुड़कर नौकरी करने का सपना देख रहे थे, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए Computer Based Test (CBT) मोड में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर और जूनियर मेंटेनर के लिए अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। सुपरवाइजर के लिए ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल से जुड़े पद शामिल हैं। वहीं जूनियर मेंटेनर के पद इलेक्ट्रिकल, फिटर, आरएसी और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए हैं।

कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 18 पद Supervisor-Electronics और 14 पद Supervisor-Electrical के हैं। बाकी पद अन्य निर्धारित ट्रेड और विभागों में शामिल किए गए हैं।

योग्यता और उम्र सीमा के बारे में

Supervisor पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में Engineering Diploma या भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। Junior Maintainer पद के लिए संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से ITI सर्टिफिकेट जरूरी है।

सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को जरूर देखना चाहिए।

CBT परीक्षा के बारे में

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में Computer Based Test आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक निर्धारित हैं। खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। CBT में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में Medical Fitness Test के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन में मेडिकल फिटनेस भी महत्वपूर्ण होगी।

सैलरी कितनी होगी?

चयनित Supervisor को 37,000 रुपये से लेकर 1,15,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं Junior Maintainer पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन 18,250 रुपये से 59,200 रुपये तक होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को HRA, VDA और अन्य लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article