UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 Notification OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ के तहत सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 132 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है, लेकिन इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख तक का इंतजार न करें, और आवेदन विंडो शुरू होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी के लिए करें अप्लाई, इन 16 जिलों में होगी भर्ती
उममीदवारों को कैसे किया जाएगा शॉर्टलिस्ट
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक से अधिक चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को PET 2025 के नॉर्मलाइजेशन स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी PET 2025 स्कोर इस भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा के बारे में
सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटो कॉपी भी लेकर जानी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
