एजुकेशन

नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ पदों की भर्ती, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी

Nalanda University Non Teaching Recruitment 2026: नालंदा विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है।

Image

Nalanda University Non Teaching Recruitment 2026 (Photo - AI)

Nalanda University Non Teaching Recruitment 2026: बिहार के राजगीर में स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। यूनिवर्सिटी द्वारा इस संबंध मे एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था, जिसमें पदों का विवरण, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म का लिंक भी शामिल है। अगर आप भी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट आदि पदों के लिए सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आइए आपको भर्ती के संबंध में विस्तार से बताएं कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं और सैलरी कितनी मिलेगी।

पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
लाइब्रेरियन1
डिप्टी लाइब्रेरियन1
असिस्टेंट रजिस्ट्रार1
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)1
सीनियर असिस्टेंट1
लाइब्रेरी असिस्टेंट2
असिस्टेंट2

क्या है पदों के अनुसार एलिजिबिलिटी

1. लाइब्रेरियन (Librarian)

- लाइब्रेरी साइंस / इनफार्मेशन साइंस / डॉक्यूमेंटेशन साइंस में कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री।

- डिग्री: लाइब्रेरी साइंस / डॉक्यूमेंटेशन / आर्काइव और पांडुलिपि रखरखाव में Ph.D. होना अनिवार्य है।

- यूनिवर्सिटी, कॉलेज या शोध संस्थान में असिस्टेंट/डिप्टी/एडिशनल लाइब्रेरियन के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव (जिसमें से कम से कम 3 वर्ष डिप्टी या एडिशनल लाइब्रेरियन का पद रहा हो)।

- लाइब्रेरी में ICT तकनीक और नई आधुनिक सेवाएं शुरू करने का अनुभव।

2. डिप्टी लाइब्रेरियन

- लाइब्रेरी साइंस / इनफार्मेशन साइंस / डॉक्यूमेंटेशन साइंस में न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री।

- संबंधित विषय (लाइब्रेरी साइंस/इनफार्मेशन साइंस/लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन/आर्काइव्स) में Ph.D. अनिवार्य।

- असिस्टेंट यूनिवर्सिटी या कॉलेज लाइब्रेरियन के पद पर कम से कम 8 वर्षों का अनुभव।

- लाइब्रेरी में आधुनिक ICT सेवाओं को लागू करने का प्रामाणिक अनुभव।

3. असिस्टेंट रजिस्ट्रार

- कम से कम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री और अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड।

- शैक्षणिक, शोध संस्थान या प्रशासन (जैसे एडमिनिस्ट्रेशन, एडमिशन, परीक्षा, लीगल, प्रोक्योरमेंट, स्टोर मैनेजमेंट आदि) में कम से कम 5 साल का प्रोफेशनल या प्रशासनिक अनुभव।

- अंग्रेजी बोलने में निपुणता, मजबूत कार्य नैतिकता और विविध पृष्ठभूमि के लोगों से संवाद करने की क्षमता।

- लॉ या मैनेजमेंट में अतिरिक्त डिग्री, वित्तीय नियमों (GFR) की जानकारी और बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान।

4. असिस्टेंट इंजीनियर - इलेक्ट्रिकल

- मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. / बी.टेक की डिग्री।

- किसी प्रतिष्ठित सरकारी या व्यावसायिक संस्थान में जूनियर इंजीनियर के रूप में काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव।

- बेहतरीन अंग्रेजी बोलचाल, अच्छे व्यावहारिक मूल्य और समय प्रबंधन की क्षमता।

- एसी, गीजर, पंप, इलेक्ट्रिक मीटर व इंस्टॉलेशन संभालने का अनुभव तथा CPWD/PWD अकाउंटिंग और कॉन्ट्रैक्ट लॉ का ज्ञान।

5. सीनियर असिस्टेंट

- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन।

- प्रशासन, स्थापना, अकादमिक, वित्त या अकाउंट्स के क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।

- कंप्यूटर चलाने, नोटिंग और ड्राफ्टिंग में निपुणता और अच्छी अंग्रेजी बोलचाल।

6. लाइब्रेरी असिस्टेंट

- लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री के साथ संबंधित लाइब्रेरी में 2 साल का अनुभव।

- अथवा लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव।

- कंप्यूटर एप्लीकेशन का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक।

7. असिस्टेंट

- किसी भी संकाय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

- प्रशासन, वित्त, अकाउंट्स, अकादमिक या स्थापना विभाग में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव।

- कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान, नोटिंग-ड्राफ्टिंग में कुशलता और प्रभावी अंग्रेजी संचार क्षमता।

नालंदा विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर सैलरी

वेतनमान (USD PA)
लाइब्रेरियन30,000–45,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
डिप्टी लाइब्रेरियन18,000–30,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
असिस्टेंट रजिस्ट्रार14,000–23,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)14,000–23,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
सीनियर असिस्टेंट8,000–14,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
लाइब्रेरी असिस्टेंट6,000–11,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)
असिस्टेंट6,000–11,000 (साथ में अनुमन्य भत्ते)

नालंदा विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन की डेट

नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास एप्लाई करने के लिए केवल 31 अगस्त 2026 तक का समय ही है। कुल मिलाकर उम्मीदवारों के पास 12 दिन का समय बाकी है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि लास्ट डेट के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नॉन टीचिंग स्टाफ पदों के लिए कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में अंतिम पेज पर ऑनलाइन आवेदन का एक लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक Google Form खुलेगा। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरना है और इसका लिंक भी संभालकर रखना है। ध्यान रहे की फॉर्म भरते समय आप एक्टिव ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें ताकि आपको बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

नालंदा विश्वविद्यालय भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बता दें की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। फीस का भुगतान आपको सीधे तौर पर यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट में करना होगा। और इसमे एप्लीकेशन फॉर्म में UTR नंबर/ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर जरूर लिखना होगा। यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट की जानकारी नीचे दी गई है।

अकाउंट का नामनालंदा यूनिवर्सिटी
बैंक का नामHDFC बैंक लिमिटेड
अकाउंट नंबर50100079546912
IFSC कोडHDFC0002059
Swift कोडHDFCINBB
ब्रांच का पताधर्मशाला रोड, राजगीर – 803 116

उम्मीदवार दिए गए बैंक अकाउंट में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकता है। बता दें कि प्रत्येक पद के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क है। यदि कोई 2 पदों के लिए फॉर्म भरता है तो उसे 2 बार फीस का भुगतान करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article