एजुकेशन

Mumbai School Closed: मुंबई में भारी बारिश का कहर, मंगलवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट

Mumbai School Closed: मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार नहीं होता है तो छुट्टियां और आगे बढ़ाई जा सकती है।

Image

Mumbai School Closed (Photo -AI)

Mumbai School Closed: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए नगर प्रशासन ने मंगलवार (7 जुलाई) को मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम (BMC) के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने का ऐलान किया गया था। मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

भारी बारिश के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मुंमुंबई नगर निकाय अधिकारी ने शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के सभी सरकारी, प्राइवेट और बीएमसी के अंतर्गत आने वाले स्कूल और कॉलेज मंगलवार को पूरी तरह बंद रहने की घोषणा की है। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि यदि मौसम में आने वाले दिनों में किसी प्रकार की कोई सुधार नहीं हुआ, तो स्कूलों की इस बंदी को आगे एक या दो दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

मुंबई, ठाणे और पुणे समेत कई जिलों में 'रेड अलर्ट'

मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं की आशंका के कारण मुंबई, ठाणे, पुणे और आसपास के इलाकों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। प्रशासन की ओर से निवासियों को हर 30 मिनट में मौसम की चेतावनी भेजी जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे बिना किसी बेहद जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकलें।

'हाई अलर्ट जोन' में बदले नासिक में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम ने बताया कि तटीय इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसके चलते भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही नासिक में बादल फटने की आशंका को देखते हुए उसे 'हाई अलर्ट जोन' घोषित किया गया है। यहां स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ नगर प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए प्राइवेट कंपनियों को भी सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की अनुमति देने की सलाह दी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article