एजुकेशन

MP 5th 8th Supplementary Result 2026: एमपी 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट कल होंगे जारी, rskmp.in पर एक्टिव होगा लिंक

MP 5th 8th Supplementary Exam Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कल 7 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइ पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

MP 5th 8th Supplementary Result 2026 (Photo - AI)

MP 5th 8th Supplementary Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की डेट और समय (MP 5th 8th Supplementary Exam Result 2026 Date) की घोषणा कर दी है। एमपी 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम चेक कर पाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परिणामों की घोषणा कल यानी मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

कब हुई थी एमपी 5वीं, 8वीं रि-एग्जाम?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वार कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 16 जून से 23 जून के बीच किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद से ही छात्र बेसब्री से परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

एमपी बोर्ड 5वीं और 8 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में इससाल 2.50 लाख छात्र शामिल हुए थए। इसमें कक्षा 5वीं में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 1.17 लाख थी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 1.32 लाख थी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 322 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इन छात्रों की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 17 हजार टीचरों द्वारा किया गया था।

कैसे चेक करें एमपी बोर्ड़ 5वीं, 8वीं रिजल्ट?

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को rskmp.in पर जाना है।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए MP Board 5th, 8th Re-exam Result Link 2026 पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - उसके बाद रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना है।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके नतीजे आ जाएंगे।

स्टेप 6 - छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कब जारी हुआ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

बता दें कि एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा बोर्ड द्वारा 25 मार्च को की गई थी। इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों के एक या दो विषयों में फेल थे या अपने अंकों से अस्तुष्ट थे उन्हें दूसरी परीक्षा में यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था, जिसके परिणाम कल 7 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article