एजुकेशन

MSBTE Summer Diploma Result 2026: एमएसबीटीई समर डिप्लोमा रिजल्ट जल्द होगा जारी, msbte.org से कर पाएंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

MSBTE Summer Diploma Result 2026: MSBTE द्वारा 23 अप्रैल से 16 मई 2026 के बीच आयोजित की गई समर डिप्लोमा 2026 परीक्षा के रिजल्ट जल्द ही msbte.org पर जारी किए जाएंगे। यहां से छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

MSBTE Summer Diploma Result 2026 (Photo- Canva)

MSBTE Summer Diploma Result 2026: महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (MSBTE) द्वारा समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हालांकि बोर्ड द्वारा नतीजे घोषित होने की कोई डेट की अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। लेकिन बीते सालों के ट्रैंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए हुए हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इस एमएसबीटीई की वेबसाइट msbte.org से डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एनरोलमेंट नंबर या सीट नंबर दर्ज करना होगा, जिसके साथ वह परिणाम चेक कर पाएंगे।

कब हुई थी समर डिप्लोमा परीक्षाएं 2026

MSBTE द्वारा समर डिप्लोमा की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 23 अप्रैल से 16 मई 2026 के बीच किया गया था। इससे पहले 8 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बता दें कि MSBTE द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्टचर डिप्लोमा प्रोग्राम के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी होगी MSBTE Summer Diploma Result 2026?

एमएसबीटीई द्वारा समर डिप्लोमा रिजल्ट की घोषणा 15 से 20 जून के बीच की जा सकती है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह बीते सालों के रुझानों के अनुसार एक अनुमानित तिथि है।

बीते 5 सालों में कब-कब जारी हुए थे रिजल्ट

202520 जून
202429 जून
202329 जून
202229 जुलाई
202131 अगस्त

समर डिप्लोमा 2026 रिजल्ट कैसे करें चेक

एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1 - MSBTE की आधिकारिक वेबसाइट msbte.org पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Summer 2026 Diploma Result' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना एनरोलमेंट नंबर या सीट नंबर के साथ पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

एमएसबीटीई समर डिप्लोमा 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और इसमें सुधार के लिए अनुरोध करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article