बिजनेस

सोने का भाव आज का (3 नवंबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (मंगलवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.03% बढ़कर यानी 36 रुपये बढ़त के साथ 140222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,40,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,966.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,520 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,27,900 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,04,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹139520₹127900₹104680
मुंबई₹139370₹127750₹104530
कोलकाता₹139370₹127750₹104530
चेन्नई₹139370₹127750₹104530
पटना₹139420₹127800₹104580
लखनऊ₹139520₹127900₹104680
मेरठ₹139520₹127900₹104680
अयोध्या₹139520₹127900₹104680
कानपुर₹139520₹127900₹104680
अलीगढ़₹139520₹127900₹104680
मुरादाबाद₹139520₹127900₹104680
मिर्जापुर₹139520₹127900₹104680
झांसी₹139520₹127900₹104680
मथुरा₹139520₹127900₹104680
आगरा₹139520₹127900₹104680
गोरखपुर₹139520₹127900₹104680
बरेली₹139520₹127900₹104680
प्रयागराज₹139520₹127900₹104680
वाराणसी₹139520₹127900₹104680
गाजियाबाद₹139520₹127900₹104680
नोएडा₹139520₹127900₹104680
गुरुग्राम₹139520₹127900₹104680
चंडीगढ़₹139520₹127900₹104680
जयपुर₹139520₹127900₹104680
लुधियाना₹139520₹127900₹104680
गुवाहाटी₹139370₹127750₹104530
जलगांव₹139370₹127750₹104530
भोपाल₹139420₹127800₹104580
इंदौर₹139420₹127800₹104580
अहमदाबाद₹139420₹127800₹104580
वडोदरा₹139420₹127800₹104580
सूरत₹139420₹127800₹104580
पुणे₹139370₹127750₹104530
नागपुर₹139370₹127750₹104530
नासिक₹139400₹127780₹104560
बैंगलोर₹139370₹127750₹104530
भुवनेश्वर₹139370₹127750₹104530
कटक₹139370₹127750₹104530
अमरावती₹139370₹127750₹104530
विशाखापत्तनम₹139370₹127750₹104530
मैसूर₹139370₹127750₹104530
विजयवाड़ा₹139370₹127750₹104530
कोयंबटूर₹139370₹127750₹104530
मंगलौर₹139370₹127750₹104530
मदुरै₹139370₹127750₹104530
रायपुर₹139370₹127750₹104530
बेलगाम₹139370₹127750₹104530
राजमुंदरी₹139370₹127750₹104530
हैदराबाद₹139370₹127750₹104530
दावनगेरे₹139370₹127750₹104530
बेल्लारी₹139370₹127750₹104530
सलेम₹139370₹127750₹104530
वेल्लोर₹139370₹127750₹104530
गुंटूर₹139370₹127750₹104530
नेल्लोर₹139370₹127750₹104530
काकीनाडा₹139370₹127750₹104530
तिरुपति₹139370₹127750₹104530
कडपा₹139370₹127750₹104530
अनंतपुर₹139370₹127750₹104530
वारंगल₹139370₹127750₹104530
निजामाबाद₹139370₹127750₹104530
खम्मम₹139370₹127750₹104530
बेरहामपुर₹139370₹127750₹104530
राउरकेला₹139370₹127750₹104530
राजकोट₹139420₹127800₹104580
वसई-विरार₹139400₹127780₹104560
औरंगाबाद₹139370₹127750₹104530
सोलापुर₹139370₹127750₹104530
भिवंडी₹139400₹127780₹104560
कोल्हापुर₹139370₹127750₹104530
लातूर₹139400₹127780₹104560
तिरुपुर₹139370₹127750₹104530
तिरुनेलवेली₹139370₹127750₹104530
त्रिची₹139370₹127750₹104530
संबलपुर₹139370₹127750₹104530
इरोड₹139370₹127750₹104530
कोच्चि₹139370₹127750₹104530
थाइन₹139370₹127750₹104530
अमृतसर₹139520₹127900₹104680
नागरकोइल₹139370₹127750₹104530
तिरुवनंतपुरम₹139370₹127750₹104530
तंजावुर₹139370₹127750₹104530
गोवा₹139370₹127750₹104530
करूर₹139370₹127750₹104530
कुंभकोणम₹139370₹127750₹104530
नमक्कल₹139370₹127750₹104530
धर्मपुरी₹139370₹127750₹104530
डिंडीगुल₹139370₹127750₹104530
तूतीकोरिन₹139370₹127750₹104530
कुड्डालोर₹139370₹127750₹104530
कांचीपुरम₹139370₹127750₹104530
कृष्णागिरी₹139370₹127750₹104530
विल्लुपुरम₹139370₹127750₹104530
कोविलपट्टी₹139370₹127750₹104530
तिरुवन्नामलाई₹139370₹127750₹104530
होसुर₹139370₹127750₹104530
कराइकुडी₹139370₹127750₹104530
पुदुक्कोट्टई₹139370₹127750₹104530
रामनाथपुरम₹139370₹127750₹104530
अम्बुर₹139370₹127750₹104530
कन्याकुमारी₹139370₹127750₹104530
नागपट्टिनम₹139370₹127750₹104530
विरुधुनगर₹139370₹127750₹104530
कल्लाकुरिची₹139370₹127750₹104530
पोलाची₹139370₹127750₹104530
अर्काट₹139370₹127750₹104530
पलानी₹139370₹127750₹104530
अरियालूर₹139370₹127750₹104530
मोहाली₹139520₹127900₹104680
परमाकुदी₹139370₹127750₹104530
पेरम्बलूर₹139370₹127750₹104530
जयनकोंडम₹139370₹127750₹104530
कोडईकनाल₹139370₹127750₹104530
ऊटी₹139370₹127750₹104530
रामेश्वरम₹139370₹127750₹104530
शिवगंगा₹139370₹127750₹104530
तिरुवरुर₹139370₹127750₹104530
त्रिशूर₹139370₹127750₹104530
पांडिचेरी₹139370₹127750₹104530
चित्रदुर्ग₹139370₹127750₹104530
गडग₹139370₹127750₹104530
बागलकोट₹139370₹127750₹104530
मंड्या₹139370₹127750₹104530
भद्रावती₹139370₹127750₹104530
कोलार₹139370₹127750₹104530
तुमकुर₹139370₹127750₹104530
कोल्लम₹139370₹127750₹104530
अलाप्पुझा₹139370₹127750₹104530
कोट्टायम₹139370₹127750₹104530
पलक्कड़₹139370₹127750₹104530
मलप्पुरम₹139370₹127750₹104530
कोझिकोड₹139370₹127750₹104530
कन्नूर₹139370₹127750₹104530
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 3 नवंबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ओर से खरीदारी बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अक्टूबर में भारी गिरावट के बाद दिवाली की मांग से सोने की कीमतों में मामूली सुधार हुआ है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव शनिवार को 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अक्टूबर में आई भारी गिरावट के बाद सोने की कीमतों में यह सुधार हुआ है। 30 सितंबर को सोने का भाव 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसमें अब तक 7,300 रुपये की गिरावट आ चुकी है। इसी अवधि में चांदी की कीमत 46,000 रुपये घटकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 24.18 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 3,899.73 डॉलर प्रति औंस हो गया, शुक्रवार को सोने की कीमत में करीब 4 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी और यह 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था, जो एक साल से अधिक समय का निचला स्तर था।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 281 रुपये की तेजी के साथ 1,38,766 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कन्ट्रैक्ट का भाव 281 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,38,766 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,906.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से कीमती धातुओं की घरेलू कीमतों को समर्थन मिला। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से भी डॉलर मूल्यवर्ग वाले सोने-चांदी की लागत बढ़ी। ब्रोकरेज फर्म लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि अक्टूबर के अंत में भारी बिकवाली के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार की कोशिश हुई। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अब भी बहुमूल्य धातुओं पर दबाव बना रही हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता और 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव के नतीजों की आशंका के बीच वैश्विक बाजार में सोना फिर से करीब 3,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि निवेशक सतर्क बने हुए हैं और अमेरिकी मौद्रिक नीति तथा मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध दूर करने के लिए कूटनीति को एक और मौका देने की इच्छा जताए जाने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में चार प्रतिशत की गिरावट आई। सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने के कारण निकट अवधि में इसमें और गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article