एजुकेशन

DU PG Admission 2026: डीयू एडमिशन की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, इस दिन तक भरनी होगी फीस

DU PG Admission 2026: डीयू आज पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने वाला है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर डैशबोर्ड समय-समय पर देखते रहें।

Image

DU PG Admission 2026

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 15 जून 2026 को जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट डैशबोर्ड पर सीट अलॉटमेंट लिस्ट की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह लिस्ट कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम द्वारा जारी की जा रही है।

सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि

डीयू द्वारा 15 जनवरी जारी की जाने वाली पहली लिस्ट (DU PG Admission) में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी उन्हें 17 जून तक इसे स्वीकार करना होगा। यदि उम्मीदवार इस निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं कर पाता है तो सीट खारिज हो जाएगी। यदि उम्मीदवार तय सीमा में सीट स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें 19 जून शाम 4.59 बजे तक फीस जमा करनी होगी, नहीं तो उनका एडमिशन खारीज हो जाएगा।

कितनी सीटों पर होंगे एडमिशन

इस साल (2026) में डीयू के विभिन्न पीजी कोर्स में करीब 13 हजार सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिए जाएंगे, जिसके लिए करीब 60,086 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। सीटों की संख्या के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 4 गुना से अधिक है।

कब जारी होगी दूसरी लिस्ट

पहली लिस्ट पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष बची सीटों के लिए दूसरी लिस्ट 22 जून को जारी की जाएगी। सीट स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 24 जून तक का समय होगा और फीस का भुगतान करने के लिए 27 जून तक का समय दिया जाएगा। बता दें कि अगर इन दो लिस्ट में सीटें फुल नहीं होती है, तो इस स्थिति में डीयू द्वारा तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article