एजुकेशन

Maharashtra Board HSC Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 15 लाख से अधिक छात्र देंगे एग्जाम

MSBSHSE Maharashtra Board HSC Exam 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) द्वारा आज यानी 11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से आयोजित 12वीं कक्षा की राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है। इस परीक्षा में राज्यभर के 15 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर्ड हुए हैं। जो 3,373 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

Image

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा

Photo : Times Now Digital

MSBSHSE Maharashtra Board HSC Exam 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) की तरफ से 12वीं की परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस साल अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है। महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से आयोजित 12वीं कक्षा की राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग का उपयोग किया जाएगा।

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर GPS की मदद से पेपर की मूवमेंट को ट्रैक किया जाएगा। इसके अलावा, संवेदनशील केंद्रों पर CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के लिए कुछ नियम नीचे देख सकते हैं।

Maharashtra Board 12th Exam 2025 Guidelines

  • इस साल भी छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा के निर्धारित समय में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि वे अपने उत्तर सही तरीके से लिख सकें।
  • परीक्षा में बेईमानी और कदाचार पर सख्ती बरतने के लिए 271 उड़नदस्तों को तैनात किया गया है।
  • कदाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह सबसे सख्त परीक्षा व्यवस्था मानी जा रही है।
  • अगर किसी केंद्र पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
  • यह परीक्षा पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के नौ संभागीय मंडलों में आयोजित हो रही है।
  • मंडल ने परीक्षा के परिणाम 15 मई तक घोषित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे छात्रों को समय पर अपने अगले शैक्षणिक कदम उठाने का मौका मिल सके।

Maharashtra Board 12th में 15 लाख से ज्यादा छात्र

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) पुणे द्वारा आयोजित क्लास 12वीं की 11 फरवरी से तो क्लास 10वीं की 21 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली है। यह परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 15,05,037 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 8,10,348 लड़के और 6,94,652 लड़कियां हैं। साथ ही 37 थर्ड पार्टी जेंडर भी परीक्षा दे रहे हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article