एजुकेशन

MPSOS Time Table 2025: एमपी बोर्ड 'रुक जाना नहीं', 'आ लौट चले' का शेड्यूल जारी, देखें टाइम टेबल

MPSOS Class 10 Date Sheet 2025: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की ओपन स्कूल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 'रुक जाना नहीं' और 'आ लौट चले' योजना के तहत आयोजित की जाएंगी।

Image

एमपी बोर्ड आ अब लौट चलें, रुक जाना नहीं शिड्यूल जारी

MPSOS Class 10 Time Table 2025: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की ओपन स्कूल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 'रुक जाना नहीं' और 'आ लौट चले' योजना के तहत आयोजित की जाएंगी। समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की ओपन स्कूल परीक्षाएं 2 जून से 14 जून के बीच होंगी, जबकि कक्षा 12 की ओपन स्कूल परीक्षाएं 2 जून से 20 जून के बीच होंगी।

MPSOS Class 10 Time Table 2025, एमपीएसओएस कक्षा 10 समय सारणी 2025

MPSOS 10th Time Table, एमपीएसओएस 10वीं समय सारणी:-

परीक्षा की तिथि विषय
2-जून-25 सोशल साइंस (213)
3-जून-25 होम साइंस (216)
4-जून-25 साइंस (212)
5-जून-25 हिंदी (201)
6-जून-25 मैथमैटिक्स (211)
9-जून-25 इंग्लिश (202)
10-जून-25 बिजनेस स्टडी (215)
11-जून-25 इकोनॉमिक्स (214)
12-जून-25 मराठी (204)
13-जून-25 संस्कृत (209)
14-जून-25 उर्दू (206)
महत्वपूर्ण निर्देश

कक्षा 10 की परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 7:30 बजे तथा कक्षा 12 की परीक्षा के लिए दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। किसी भी परीक्षार्थी को 7:45 बजे तथा 1:45 बजे के पश्चात परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MP Board Open School 12th Time Table, एमपीएसओएस 12वीं टाइम टेबल 2025

MPSOS 12th Time Table 2025, एमपीएसओएस 12वीं समय सारणी:-

तारीख विषय का नाम
2-जून-25 हिंदी
4-जून-25 अंग्रेजी
5-जून-25 गणित
6-जून-25 रसायन विज्ञान
9-जून-25 जीव विज्ञान
10-जून-25 भौतिक विज्ञान
11-जून-25 राजनीति विज्ञान
12-जून-25 इतिहास
13-जून-25 गृह विज्ञान
14-जून-25 लेखांकन
16-जून-25 अर्थशास्त्र
17-जून-25 व्यवसाय अध्ययन
18-जून-25 भूगोल
19-जून-25 संस्कृत
20-जून-25कटिंग टेलरिंग और ड्रेस मटेरियल, स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और रखरखाव, खाद्य अनुभूति
Important Instructions

उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट पूर्व तथा प्रश्न पत्र 5 मिनट पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे।

आवश्यक होने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसकी जानकारी वेबसाइट, mpsos.nic.in, मोबाइल एप, परीक्षा केन्द्र एवं कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article