टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गेम में फ्रंट फुट पर उतरे गुल्लू, पहली चाल में Yung DSA का काम किया तमाम; मचा बवाल

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गुल्लू की एक चाल का निशाना यंग डीएसए बन गए हैं। इस वजह से शो में काफी बवाल हुआ।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में खूब सारे लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी दिखाई दे रही है और इसी तरह कंटेस्टेंट्स अपने गेम को आगे बढ़ा रहे हैं। इन सबके बीच कुशल तंवर (Kushal Tanwar) यानी गुल्लू हंसी-मजाक और कनिका मान के आसपास ही दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद वीकेंड का वार में मुनव्वर फारूकी ने गुल्लू को रियलिटी चैक देकर गेम में आने की नसीहत दी और अब गुल्लू अपने गेम मोड में आ गए हैं। शो में गुल्लू पहली बार अपनी चाल चलते हुए नजर आए, जिसमें यंग डीएसए (Yung DSA) निशाना बने हैं। इसकी एक झलक प्रोमो में देखने के लिए मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी और Love Gill की गंदी लड़ाई में पार हुई मर्यादा, 'नल्ली' और कुत्ता' जैसे दिए टैग

    गुल्लू ने शुरू की गेम

    बिग बॉस 20 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें यंग डीएसए और गुल्लू के बीच भयंकर लड़ाई होती है और ये सब कुछ गुल्लू की एक स्ट्रेटेजी की वजह से होता है। शो में राशन पाने का मौका एक फिर कंटेस्टेंट्स को मिला है और अमन वो राशन जीत जाते हैं। इस मौके पर अमन को मौका मिलता है और वह यंग की लाइफलाइन छीन लेते हैं। इस ड्रामे के बाद घर में काफी बवाल हुआ, जिसका प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में खुलासा हुआ है कि अमन ने ये सब कुछ गुल्लू के इशारे पर किया है। गुल्लू की प्लानिंग थी कि अमन मौका मिलने पर यंग को टारगेट करे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti के खिलाफ बोलने के बाद सिंगर Sajid को मिली धमकी, भड़के गायक बोले- 'बाप से पंगा नहीं',

      गुल्लू का निशाना बने यंग

      प्रोमो की शुरुआत गुल्लू से होती है और वह यंग के लिए बोलते हैं, 'क्या इसकी लाइफ गई। मजा सा आ गया।' इसके बाद स्काउट गुल्लू से बात करते हुए पूछते हैं, 'तूने गाइड नहीं किया?' इस पर भी गुल्लू बिंदास होकर बोलते हैं, 'किया तो क्या गलत किया। ओपन खेलते हैं भाई।' इसके बाद एक लाइफलाइन चले जाने पर यंग काफी गुस्सा साफ दिखता है और वह अमन से लड़ते हैं। दोनों के बीच काफी बहस होती दिखाई दे रही है और तभी गुल्लू अमन के पास जाते हैं और बोलते हैं, 'इंसान कहीं तो दुख निकालेगा।' अमन और यंग के बीच की बहस कम नहीं होती और इस गुल्लू इस स्थिति पर खुश होते हैं। प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि माही विज बोलती हैं, 'आज गुल्लू खुला।' बिग बॉस 20 का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अब इस एपिसोड के लिए एक्साइटेड हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article