CBSE Board 2027 Class 10th and 12th Sample Papers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम PDF रूप में जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र इन सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम आधिकारिक अकादमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या नीचे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी रहेगा।
प्रश्नपत्र के पैटर्न और असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
बोर्ड ने साफ किया है कि इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न और असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। CBSE के अनुसार, सैंपल क्वेश्चन पेपर की मदद से छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के प्रश्नपत्र को समझने में मदद मिलेगी। इनके जरिए छात्रों को पता चल पाता है कि पाठ्यक्रम के अलग-अलग हिस्सों से किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं। ध्यान रहे, यह केवल एक सैंपल पेपर है। इसके अलावा मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है, जिससे छात्रों को प्रश्नों के जवाब के लिए निर्धारित अंक और मूल्यांकन का तरीका समझने में मदद मिलेगी।
CBSE Sample Paper 2027 Steps toDownload
- छात्र सबसे पहले cbseacademic.nic.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Academic के नीचे देखें।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें 'Sample Question Papers for Classes X & XII for the current Academic Session 2026- 27 – reg.'
- नए पेज पर पीडीएफ खुल जाएगा, जिसमें
CBSE Board 10th Sample Papers और CBSE Board 12th Sample Papers डाउनलोड करने के लिए अलग अलग लिंक दिया गया है।
नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें - Notice
बोर्ड के अनुसार, सैंपल पेपर का इस्तेमाल केवल परीक्षा की तैयारी में मदद नहीं करेगा। इन्हें कक्षा में पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CBSE Board 10वीं और 12वीं के लिए LOC सबमिट करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से होगी शुरू
