बिजनेस

YTD Nifty 2800 और Sensex 10800 अंक लुढ़का, किन स्टॉक्स ने किया सबसे ज्यादा बर्बाद?

इस साल अब तक सेंसेक्स ने जहां 10800 अंक का गोता लगाया है। वहीं, निफ्टी 2800 अंक लुढ़क चुका है। AI की वजह से IT में भारी गिरावट आई है। यहां चेक करें सबसे बड़ी गिरावट किन स्टॉक्स में आई?

Image

निफ्टी-सेंसेक्स YTD क्रैश

Share Market in Crash : भारतीय शेयर बाजार में 2026 अब तक निवेशकों के लिए मुश्किल साल साबित हुआ है। 1 जनवरी से 22 सितंबर, 2026 तक Sensex 10,800 अंक यानी 12% से ज्यादा नीचे है। इसी तरह Nifty YTD करीब 2,800 अंक यानी 10.70% नीचे चल रहा है। इस दौरान कुछ शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, कुछ शेयरों ने निवेशकों को पूंजी को बढ़ाया भी है।

IT स्टॉक्स ने दिया झटका

Nifty के उपलब्ध YTD (ईयर टू डेट) आंकड़ों में Wipro सबसे बड़ा लूजस साबित हुआ है। इस साल यह अब तक 38.60% टूट चुका है। इसके बाद Infosys 37.10% और TCS 34.78% नीचे हैं। यानी IT सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को 2026 में अब तक 30% से ज्यादा की गिरावट झेलनी पड़ी है। इसके बाद Maruti Suzuki -27.12%, ITC -26.82%, HDFC Bank -24.80%, HDFC Life -24.72%, HCL Tech -22.99%, Jio Financial Services -21.94% और Reliance Industries -20.79% नीचे हैं।

निफ्टी की तरह ही Sensex के YTD आंकड़ों में भी IT stocks की बिकवाली इंडेक्स को नीचे खींचने में हावी रही। Infosys 37.10% की गिरावट के साथ सबसे बड़ा loser है। TCS 34.78%, ITC 26.82%, HCL Tech 22.99% और Reliance Industries 20.79% नीचे हैं। इसके अलावा M&M -18.59%, HUL -16.38%, Bharti Airtel -13.30% और Bajaj Finserv -9.85% की गिरावट में हैं।

दिग्गजों की बड़ी गिरावट से दरका किला

सेंसेक्स और निफ्टी को लार्ज कैप स्टॉक्स का सबसे बड़ा किला माना जाता रहा है। क्योंकि, इनमें सेंसेक्स में 30 और निफ्टी में 50 सबसे बड़ी कंपनी लिस्ट हैं। लेकिन, इन इंडेक्स की यही विशेषता इन पर भारी पड़ी है। क्योंकि, सबसे ज्यादा वेटेज रखने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में जब गिरावट आती है, तो इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट होती है।

शेयर2026 YTD रिटर्न
Wipro-38.60%
Infosys-37.10%
TCS-34.78%
Maruti Suzuki-27.12%
ITC-26.82%
HDFC Bank-24.80%
HDFC Life-24.72%
HCL Tech-22.99%
Jio Financial Services-21.94%
RIL-20.79%

क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

निफ्टी-सेंसेक्स की बड़ी गिरावट को लेकर बाजार के तमाम जानकारों का कहना है कि भले ही निफ्टी-सेंसेक्स ने इस साल अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि सभी शेयर और इंडेक्स हमेशा के लिए डूब गए हैं। बाजार फिलहाल एक एक्सटेंडेड करेक्शन फेज में है। जब यह फेज खत्म होगा, तो बाजार और ये स्टॉक्स तेजी से ऊपर भी जा सकते हैं।

इन शेयरों ने बचाई साख

दूसरी तरफ Titan Company, Coal India, Adani Enterprises, Adani Ports, Eternal, Dr. Reddy’s, Power Grid और Maruti Suzuki जैसे शेयरों में बढ़त ने बाजार की गिरावट के बीच कुछ राहत दी। इनमें Coal India करीब 3% चढ़ा, जबकि Titan, Adani Enterprises और Eternal ने भी मजबूती दिखाई। हालांकि इनमें से कुछ शेयर YTD आधार पर अब भी नुकसान में हैं, लेकिन आज की तेजी ने बिकवाली के बीच बाजार को कुछ सहारा दिया।

RankNifty 50 शेयरYTD Return
1Adani Enterprises+32.49%
2Apollo Hospitals+25.11%
3Titan Company+21.97%
4Adani Ports+21.24%
5Eternal+19.42%
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article