एजुकेशन

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, विंडो बंद होने से पहले ऐसे करें आवेदन

CAT 2026: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा दी जाती है, जिसके लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज (Photo - AI/Newsroom Verified)

CAT 2026: देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज रात बंद कर दी जाएगी। जो अभ्यर्थी IIMs और देश के अन्य प्रमुख बी-स्कूलों से MBA या PGDM कोर्स करना चाहते हैं, वे बिना और देरी करे आईआईएम कैट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही आवेदन जमा करने के लिए और समय दिया जाएगा। इसलिए नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर तुरंत एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

आवेदन का अंतिम समय

29 नवंबर को आयोजित होने वाली कैट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 यानी आज की है। उम्मीदवारों के पास परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए शाम 5 बजे तक का समय बाकी रह गया है। इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। तय समय बीतने के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कैट के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

कैट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र या परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी CAT 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

कैट 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेर 2 - 'New Candidate Registration' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा, जिससे लॉगिन करें।

स्टेप 5 - अपनी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा IIMs व परीक्षा शहरों का चयन करें।

स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 5 - अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

कितना है आवेदन शुल्क

कैट परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1350 है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले अपने नाम, कैटेगरी और एकेडमिक डिटेल्स की अच्छी तरह जांच कर लें। शुल्क भुगतान के बाद ट्रांजैक्शन रिसीप्ट और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर डाउनलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article