एजुकेशन

CBSE Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं के लिए LOC सबमिट करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से होगी शुरू

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई द्वारा एकेडमिक ईयर 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एलओसी सबमिट करने की प्रक्रिया 2 दिन बाद शुरू की जाएगी।

Image

CBSE Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की सूची यानी 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 2 दिन बाद यानी 24 सितंबर 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने रेगुलर छात्रों का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना है। आइए आपको डाटा सबमिट करने की अंतिम तिथि और लेट फीस के साथ अंतिम तिथि के बारे में बताएं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए एलओसी की डेट

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
शैक्षणिक सत्र2026-27
संबंधित कक्षाएंकक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं
प्रक्रिया शुरू होने की तिथि24 सितंबर 2026
बिना लेट फीस की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
लेट फीस के साथ अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, विंडो बंद होने से पहले ऐसे करें आवेदन

परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित शुल्क संरचना इस प्रकार है:

सामान्य परीक्षा शुल्क (5 विषय) - 1,600 रुपये प्रति विद्यार्थी

अतिरिक्त विषय का शुल्क - यदि कोई विद्यार्थी 5 मुख्य विषयों के अलावा अतिरिक्त विषय चुनता है, तो प्रति अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये अलग से देने होंगे।

प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क (कक्षा 12वीं) - 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रति प्रैक्टिकल विषय 160 रुपये का अतिरिक्त शुल्क चार्ज किया जाएगा।

जानें कितनी है लेट फीस

जो स्कूल या छात्र 21 अक्टूबर तक एलओसी सबमिट नहीं कर पाएंगे, उनके लिए सीबीएसई ने लेट फीस के साथ विकल्प खुला रखा है। 22 अक्टूबर से 2,000 प्रति विद्यार्थी की लेट फीस के साथ एलओसी सबमिट की जा सकेगी। लेट फीस के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 रखी गई है। चालान के माध्यम से सामान्य परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तथा विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

सभी संबंधित स्कूलों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी और लेट फीस से बचने के लिए 21 अक्टूबर 2026 से पहले अपनी एलओसी सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article