MPPSC SSE Mains Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट सर्विस एग्जाम (SSE) मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जानें कैसे मिलेगा प्रवेश पत्र
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर
Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें। - State Service Main Examination Admit Card लिंक को चुनें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। (Direct Link)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी हुआ UPSSSC 2026 एग्जाम का पूरा कैलेंडर, देखें अगस्त से दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं की तारीख
कब है मुख्य परीक्षा?
MPPSC स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 8 से 11 अगस्त तक परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा जबकि 12 और 13 अगस्त को परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 रहेगा। परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो वे MPPSC हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख जरूर जांच लें।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
- एडमिट कार्ड के साथ एक ID Proof भी जरूर लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने से बचें, क्योंकि ऐसे उपकरणों की अनुमति नहीं होगी।
अगर आपने MPPSC SSE Mains 2026 के लिए आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती के लिए रहें तैयारी, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन जल्द
