एजुकेशन

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Released: जारी हुआ मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेस का एडमिट कार्ड

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPSC Assistant Professor Admit Card) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MPPSC Assistant Professor Admit Card: दो ग्रुप में होगी परीक्षा

बता दें एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा 1 जून से शुरू होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर के 2,117 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो ग्रुप में होगी। समूह 1 में खेल अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं। जबकि ग्रुप 2 में योग विज्ञान, उर्दू और संस्कृत जैसे विषय शामिल हैं। ग्रुप 1 की परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 27 जुलाई को होगी। वहीं ग्रुप 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. डेट ऑफ बर्थ
  4. परीक्षा का समय
  5. परीक्षा केंद्र का पता

  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के एडमिट कार्ड से संबधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

    Aditya Singh
    आदित्य सिंहauthor

    आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

    और पढ़ें
    End of Article