एजुकेशन

MPPEB Patwari Result 2023: जारी हुआ मध्य प्रदेश पटवारी का रिजल्ट, esb.mp.gov.in पर तुरंत करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 11:22 PM IST

MPPEB Patwari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPPEB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

MPPEB Patwari Result 2023: इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें मध्य प्रदेश पटवारी का रिजल्ट

MPPEB Patwari Result 2023, Sarkari Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी पटवारी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (MPPEB Patwari Result) ) सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी पटवारी, लेखपाल और क्लर्क के कुल 3 हजार 555 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MPPEB Patwari Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPPEB Patwari Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो सफल माने जाएंगे।

MPPEB Patwari Result: इस बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें मध्य प्रदेश के पटवारी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक किया गया था। इसके लिए कुल 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article