MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026 Released: एमपी वन रक्षक और जेल प्रहरी के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Van Rakshak First Phae Result) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (MP Jail Prahari Result) सकते हैं। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों प भर्ती परीक्षा 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए एडमिट कार्ड 27 मई को जारी किया गया था।
वहीं आंसर की 22 जून 2026 को जारी की गई थी। वहीं अब फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर First Phase Result - Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment Test- 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप परे सेव कर लें।
MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: Direct Link
MP Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वन रक्षक के कुल 728 और जेल प्रहरी के कुल 727 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। फर्स्ट फेज में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
