एजुकेशन

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: जारी हुआ मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी के लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी के लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

MP Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी के लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा 17 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्टों में होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलवोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB MP Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article