IAF Indian Airforce Agniveervayu Exam City Slip 2026 Released: इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ वायु अग्निवीर इनटेक 02/2027 बैच भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (Agniveervayu Exam City Slip 2026 ) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IAF Agniveervayu Exam 2026 Date
बता दें इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु की भर्ती परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 6 जुलाई 2026 से शुरू हुआ था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 थी। वहीं अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
IAF Indian Airforce Agniveervayu Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले cdn.digialm.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IAF Indian Airforce Agnivayuveer Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपनेडेक्सटॉप पर सेव करें।
IAF Indian Airforce Agniveervayu Exam City Slip 2026 2026: Download Here
Indian Airforce Agniveervayu Exam City Slip: यहां सिर्फ शहर की जानकारी
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है, जिसमें उस शहर की जानकारी दी गई है जहां आपका परीक्षा केंद्र है। इससे उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलेगी। लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इंडियन एयर फोर्स अग्निवीरवायु का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
IAS Agniveervayu Admit Card 2026 Kab Aayega: कब आएगा एडमिट कार्ड
बता दें भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु के लिए परीक्षा से चार से पांच दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।
