एजुकेशन

MP Board Result 2024 Date: कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, mpbse.nic.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

MP Board Class 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। अब बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

MP Board 10th 12th Result 2024

MP Board Result 2024, MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब इस परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board 10th 12th Result 2024) कब तक आएगा। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

MP Board 10th 12th Result 2024: इतने केंद्रों पर हुई एमपी बोर्ड परीक्षा

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक हुई। एमपी बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक राज्य के 7501 केंद्रों पर आयोजित की गई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

MP Board Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 डेट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download MP Board Result 2024

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article