एजुकेशन

MP Board Result 2024 Date: एमपी बोर्ड में 7 लाख छात्रों को मिलेगा बोनस अंक, जानें कब आएगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2024 Date, MPBSE Exam, class 12 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया जारी है। कॉपी चेकिंग के बाद रिजल्ट अपलोडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश बोर्ड 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

Image

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

Photo : Times Now Digital

MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया जारी है। कॉपी चेकिंग के तुरंत बाद ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। वहीं, बोनस अंकों को लेकर भी घोषणा हुई है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में ही शुरू हो गई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2024 को शुरू हुई थीं, जो 28 फरवरी तक चली थीं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गईं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा में करीब 7 लाख छात्रों को बोनस अंकों का लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं किस विषयों में और कितना बोनस अंक दिया जाएगा।

MP Board में किसे मिलेगा बोनस अंक?

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोनस अंक मिलेगा। बता दें कि मैथ्स और केमिस्ट्री के पेपर में कुछ सवाल गलत पाए गए थें। इसके बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से कॉपी चेकिंग को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई। इस गाइडलाइंस में कहा गया कि छात्रों को इन सवालों के बदले 2-2 अतिरिक्त नंबर दिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड की परीक्षा में गणित के पेपर में भी गलतियां थीं। गणित के चार प्रश्नों में गलतियां थीं, ऐसे में जिन छात्रों ने अलग-अलग तरीकों से प्रश्न हल किए हैं उन्हें भी बोनस अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 7 लाख छात्रों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

MP Board Result 2024 (मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024) कब आएगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जल्द जारी होगा। बता दें कि 10वीं और 12वीं के लिए कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 22 फरवरी 2023 से ही शुरू हो गई हैं। इसके लिए 25000 से ज्यादा शिक्षक कॉपी चेकिंग में लगे हुए हैं। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद 17 लाख से ज्यादा कॉपियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश बोर्ड 2024 रिजल्ट / एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article