एजुकेशन

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: इस डेट तक जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025 On mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कर (MP Board 12th Result 2025 Date) सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (MP Board 10th Result) कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा।

Image

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025 On mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (MP Board 12th Result 2025) सूचना है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश किसी भी वक्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर (MP Board 10th Result) सकता है। सूत्रों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने के साथ अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। कयास लगाया जा रहा है कि 20 से 24 अप्रैल तक रिजल्ट की घोषणा कर (MP Board Result 2025) दी जाएगी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (MP Board Inter Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।

MP Board Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट को फेल माना जाएगा। यहां आप MP Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega जान सकते हैं।

MP Board Result 2025: कब जारी हो सकता है रिजल्ट

पिछले साल यानी 2024 के ट्रेंड पर नजर डालें तो 10वीं 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी नतीजे इसी के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित कोई भी अपडेट आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2025 Official Site: इस लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. mpbse.nic.in
  2. mpresults.nic.in

How To Check MP Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBES MP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MP Board 10th 12th Result 2025 By Digilocker: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर ऐप खोलें और अपने यूजरनेम व पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अब आधार नंबर को लिंक करें।
  • मेन्यू से ‘Pull Partner Documents’ विकल्प चुनें।
  • यहां Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) सलेक्ट करें।
  • दस्तावेज़ प्रकार चुनें (Marksheet/Migration/Passing Certificate)।
  • परीक्षा वर्ष और रोल नंबर भरें।
  • यहां आप अपनी मार्कशीट सेव कर सकेंगे।

MP Board 10th 12th Result 2025 By SMS: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि एमपी बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें। इसके लिए सबसे पहले पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं। यहां MPBSE12 रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP Board 10th 12th Result: एमपी बोर्ड 12वीं के बीते 5 साल का रिजल्ट

  1. 2023- 55.28%
  2. 2022- 72.72%
  3. 2021- 100%
  4. 2020- 68.81%
  5. 2019- 72.37%

कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछली बार की तुलना में अधिक देखने को मिल सकता है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer

ध्यान रहे माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश ने अभी कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित कोई अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article