MP Vyapam 2022 Group 1 Exam: मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड (MPPEB) जल्द ही मध्य प्रदेश व्यापम समूह 1 परीक्षा के लिए आंसर की जारी करेगा। बोर्ड ने समूह 1 भर्ती अभियान के लिए पात्र उम्मीदवारों से 16 मार्च से 5 अप्रैल, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई, चूंकि आज परीक्षा खत्म हो गई है, ऐसे में उम्मीदवारों की नजरें आंसर की पर होंगी।
जिन उम्मीदवारों ने प्रबंधक (क्वालिटी कंट्रोलर) और जिला डिस्ट्रिक्ट सीनियर हॉर्टीकल्चर डेवलपमेंट आफिसर (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें Madhya Pradesh Vyapam Group 1 exam की आंसर की इसी हफ्ते मिल सकती है।
जानें कैसा रहा पेपर
- लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।
- परीक्षा को दो खंडों में बाटा गया था। सेक्शन 1 में जनरल एप्टीट्यूड विषय के प्रश्न थे, जबकि सेक्शन 2 में संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न थे।
- प्रत्येक खंड 100 अंकों को था, इस प्रकार अधिकतम अंक 200 है।
- पेपर 1 में सामान्य ज्ञान, सामान्य तर्क क्षमता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य विज्ञान और सामान्य कंप्यूटर ज्ञान से सवाल पूछे गए थे।
- जबकि पेपर 2 में सब्जेक्ट से जुड़े सवाल थे।
कई परीक्षार्थियों ने मिले जुले जवाब दिए जबकि कई ने कहा कि पेपर सामान्य से थोड़ा कठिन था, जब पूछा गया सबसे कठिन कौन सा सेक्शन लगा तो 10 में से 5 परीक्षार्थियों ने सामान्य विज्ञान व गणित को कठिन बताया जबकि आसान सेक्शन पूछे जाने पर हिंदी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर जैसे विषय थे।
एमपी व्यापम ग्रुप 1 परीक्षा राज्य में आयोजित होने वाली सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। यहां रिक्तियों की संख्या कम है, इसलिए उम्मीदवारों के बीच मेरिट सूची में अंतिम स्थान हासिल करने के लिए बड़ी मात्रा में कम्पीटीशन देखने को मिल सकता है।
