Madhya Pradesh Secondary and Primary Teacher Selection Exam 2024 result released: मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने MP TET 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एमपीईएसबी ने MP TET 2025 परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा कुल 9,882 पदों के लिए हुई थी, जिसमें 1,60,360 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 9,882 पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपना परिणाम ई.एस.बी की वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in/ से डाउनलोड या मुद्रित कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में दर्ज करनी होगी।
परिणाम कैसे चेक करें:
- सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in खोलें।
- होमपेज पर "News & Events" या "Latest Updates" सेक्शन में जाएं।
- वहां "High School Teacher Result 2024" या "TGT Result 2024" जैसे लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड या मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन में तारीखें चेक करें।
उल्लेखनीय है कि चयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 तक मध्यप्रदेश के 11 प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में किया गया था। परीक्षा विभिन्न विषयों हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, खेल, संगीत (गायन-वादन) एवं नृत्य में आयोजित की गई थी। कुल 1,85,065 अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों में पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,360 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
