एजुकेशन

MP SET Answer Key 2026 Released: जारी हुआ एमपी एसईटी परीक्षा की आंसर की, mppsc.mp.gov.in पर करें डाउनलोड

MP SET Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2026 की आंसर की जारी कर (MP SET Answer Key 2026 ) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (MP SET Response Sheet) सकते हैं।

Image

MP SET Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एमपी एसईटी परीक्षा की आंसर की

MP SET Answer Key 2026 Released: एमपी एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP SET Answer Key 2026 ) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2026 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (MP SET Answer Key) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MP SET Answer Key 2026: कब हुई थी एमपी एसईटी की परीक्षाएं

बता दें एमपी एसईटी की परीक्षाएं 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 10 मार्च को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

MP SET Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले MPPS की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP SET Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP SET Answer Key 2026: आंसर की से रिजल्ट का अनुमान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की के जरिए अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। बता दें राज्य पात्रता परीक्षा मध्य प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर एक ही सत्र में आयोजित की गई थी। आयोग ने अब प्रश्न पत्रों की अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है ताकि अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने से पहले उम्मीदवार अपने दर्ज किए गए उत्तरों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकें।

MP SET Result 2026 Date: कब जारी होगा एमपी एसईटी परीक्षा का रिजल्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) एमपीएसईटी यानी राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इस माह के अंत तक घोषित कर सकता है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article