एजुकेशन

MP SET 2024 Notification: जारी हुआ मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई

MP SET 2024 Notification, MP SET 2024 Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

MP SET 2024 Notification: जारी हुआ मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन

MP SET 2024 Notification, MP SET 2024 Registration: एमपी एसईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी (MP SET 2024 Notification) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 मार्च को लिंक एक्टिव कर (MP SET 2024 Registration) दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2024 है।

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती व जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया (MP SET 2024 Registration Date) जाता है। यहीं आप एमपी एसईटी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

MP SET 2024 Qualification: क्या है क्वालिफिकेशन

मध्य प्रदेश एससीईटी की परीक्षा के लिए आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी यहां अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

MP SET 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPPSC SET 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. भविष्य में संदर्भों के लिए प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

MP SET 2024 Application Fees: आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश एसईटी की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्तियों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article