एजुकेशन

MP Police SI Admit Card 2025: जारी हो गया एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड, esb.mp.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

MP Police SI Admit Card Download Link: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे खबर से प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

MP Police SI Admit Card 2025  OUT

एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025

MP Police SI Admit Card 2025 Download: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 9 जनवरी, 2026 को एम पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 500 पदों को भरा जाना है। जिन लोगों ने एमपी पुलिस एसआई वैकेंसी के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, वे खबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

MP Police SI Exam Date 2025

इस परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में एंट्री पाने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, और यह ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है।

MP Police SI Admit Card 2025

एमपी पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय जैसी जरूरी जानकारी होती है। जानें डाउनलोड करने का तरीका

MP Police SI Hall Ticket 2025 Step to Download?

एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप फोलो करने होंगे:

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • Latest Updates के नीचे देखें
  • होम पेज पर "एडमिट कार्ड" (Test Admit Card - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2025) पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
MP Police Sub Inspector (SI) Admit Card 2026 Download Link

एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article