एजुकेशन

MP Police Constable Result 2024 Released: जारी हुआ मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

MP Police Constable Result 2024 Released: मध्य प्रदेश पुलिस कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (MP Police Constable Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां देखें एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

Image

MP Police Constable Result 2024 Released: यहां चेक करें एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

MP Police Constable Result 2024 Released: एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police Constable Result) खबर है। मध्य प्रदेश पुलिस कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज यानी 7 मार्च 2024 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (MP Police Constable Result 2024) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें एमपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 18 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा मध्य प्रदेश के कुल 12 जिलों के करीब 50 से अधिक केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए करीब 8.70 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Police Constable Result 2024 Download

  • esb.mp.gov पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Police Constable Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

MP Police Constable Result: पीईटी व पीएसटी अनिवार्य

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारिरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे बिना पीईटी व पीएसटी टेस्ट के फाइल लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।

MP Police Constable Result: इतने पदों पर भर्ती

एमपी पुलिस कांस्टेबल के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जीडी कांस्टेबल के कुल 7090 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें रेडियो ऑपरेटर के 321 पद शामिल हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article