MP NEET UG 2025 Mop-Up Round Seat Allotment: एमपी नीट मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी होने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीख नहीं आई है, लेकिन जब भी जारी होगा, आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज से इन्हें चेक कर सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद इन्हें dme.mponline.gov.in पर से चेक किया जा सकेगा, जानें क्या है अनुमानित तारीख
एमपी नीट काउंसलिंग 2025 मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट को dme.mponline.gov.in से देखा जा सकेगा।
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी वे 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉट किए गए मेडिकल/डेंटल कॉलेज में पर्सनली रिपोर्ट कर सकेंगे। अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करने वाले स्टूडेंट्स के पास एडमिशन के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार होने चाहिए।
MP NEET UG काउंसलिंग 2025 मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट चेक करने का क्या होगा तरीका
स्टूडेंट्स के लिए MP NEET UG 2025 Mop-Up Round Seat Allotment Result चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: DME MP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे
स्टेप 2: MP NEET UG 2025 Mop-Up Round Seat Allotment Result Link पर क्लिक करें
स्टेप 3: अलॉटमेंट PDF पर क्लिक करें
स्टेप 4: अलॉटमेंट रिजल्ट डिस्प्ले होगा
स्टेप 5: आगे के रेफरेंस के लिए अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करें
ध्यान रहे, मॉप-अप राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रोसेस 25 से 27 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को DME, MP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 काउंसलिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
