एजुकेशन

MP High Court Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 सितंबर 2026 आखिरी तारीख है। यहां आप एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर निकाली वैकेंसी

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026) खबर है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 14 अगस्त 2026 असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

यहां आवेदन के लिए 17 अगस्त से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। यहां आप एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin)- 17 अगस्त 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Online) - 15 सितंबर 2026
  • आवदेन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Pay Exam Fee Last Date) - 15 सितंबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए (Correction Date) - 19-21 सितंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख (Exam Date) - नहीं कोई अपडेट
  • एडमिट कार्ड (Admit Card) - परीक्षा से पहले

MP High Court Assistant Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज पद

  1. ओबीसी (OBC) - 325
  2. अनारक्षित वर्ग (General Category) - 314
  3. अनुसूचित जनजाति (ST) - 236
  4. अनुसूचित जाति (SC) - 181
  5. ईडब्ल्यूएस (EWS) - 118

MP High Court Assistant Grade 3 Qualification, Age Limit: एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। सीपीसीटी स्कोरकार्ड और कंप्यूटर की नॉलेज/सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले mphc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP High Court Assistant Grade 3 Rcruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General) अन्य राज्य (Other State) के उम्मीदवारों को 934 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/पीएच (PH) वर्ग के उम्मीदवारों को 743 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article