एजुकेशन

MP Data Entry Operator Recruitment: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, 770 पदों पर कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

Data Entry Operator Bharti : मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। 770 पदों वाली इस भर्ती के लिए 3 अप्रैल तक आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है।

Image

mp data operator recruitment

MP Data Entry Operator Recruitment 2026: मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति (MP Land Records Management Committee) भोपाल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.mponline.gov.in पर 770 डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए सूचना जारी की है। इन खाली पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 03/04/2026 है। जिन उम्मीदवारों के पास हायर सेकेंडरी (12वीं) और CPCT योग्यताएं हैं, वे MPLRS डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक और MPLRS डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 अधिसूचना का लिंक नीचे (Important Links) दिया गया है।

कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

बताते चलें कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल है। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का भी पूरा मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इसके लिए 4 अप्रैल तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें और ध्यान से सारी जानकारी पढ़ें।

बताते चलें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आयु 1 जनवरी 2026 के आधार पर ही तय की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल तय की गई है। वहीं अधिकतम उम्र सीमा 40 साल रखी गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले मध्य प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article